back to top

VISION TIMES : नवविवाहिता पत्नी को साथ में बैठाकर गंगा में कूदा दी कार…

नई दिल्ली। दिल्ली में टेलरिंग का काम करने वाले अमरोहा के टेलर ने अपनी कार गंगा नदी में कुदा दी. कार में टेलर शाह आलम और उसकी नवविवाहिता पत्नी नाजिया थे. सूचना मिलते ही अमरोहा पुलिस मौके पर पहुंची. 12 घंटे बाद नदी से शाह आलम की लाश मिली.

Advertisements

वहीं, नाजिया की तलाश अभी जारी है. मामला गजरौला थानाक्षेत्र के सीकरी गांव का है.यहां रहने वाले टेलर शाह आलम का हाल ही में नाजिया संग निकाह हुआ था. शाह आलम दिल्ली में टेलरिंग का काम करता था. वह चाहता था कि नाजिया उसके साथ आकर रहे.

लेकिन शाह आलम के घर वाले नाजिया को उसके साथ नहीं भेज रहे थे. शनिवार की सुबह शाह आलम का इसी बात को लेकर परिवार वालों से विवाद हो गया. शाह आलम ने जबरदस्ती नाजिया को कार में बैठाया. जैसे ही उसने कार स्टार्ट की, शाह आलम के पिता शाकिर कार के सामने आकर खड़े हो गए.

शाह आलम ने उन्हें कार से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. तथा शाह आलम की बहन कार के सामने आ गई. उसे भी शाह आलम ने टक्कर मार कर घायल कर दिया और वहां से निकल गया. रास्ते में वह जा ही रहा था कि अचानक एक बाइक सवार बीच में आ गया.

Advertisements

You cannot copy content of this page