back to top

राजनांदगांव: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को तुमडीबोड़ पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा…


राजनांदगांव। जिले की तुमडीबोड़ पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 14 जून 2026 को पीड़िता की मां ने चौकी तुमडीबोड़ में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने पति के साथ राजनांदगांव गई हुई थीं और उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। दोपहर के समय पड़ोसियों ने फोन कर घर में किसी अज्ञात व्यक्ति के घुसने की सूचना दी। सूचना मिलने पर दंपति तत्काल घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

Advertisements


दरवाजा खुलवाने पर गांव धौराभाठा निवासी कुणाल जोशी (20 वर्ष) घर में कूलर के पीछे छिपा हुआ मिला। पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 258/26 धारा 331(4), 64 बीएनएस, 04 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला अत्यंत गंभीर प्रकृति का होने से तत्काल वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी का पतासाजी कर चंद घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page