back to top

राजनांदगांव: रानी सागर के किनारे चला सफाई अभियान, चौपाटी के पास से ठेला खोमचा हटाए…

राजनांदगांव 15 जून। रानी सागर के किनारे ठेला खोमचा वाले एंव अन्य लोगो के द्वारा कचरा फेकने पर फैली गंदगी की आज निगम का स्वास्थ्य अमला ने सफाई अभियान चलाकर कचरा उठा चौपाटी के आस पास से ठेला खोमचा हटाए।
उल्लेखनीय है कि चौपाटी के आस पास ठेला खोमचा वालो के द्वारा रानी सागर के किनारे कचरा डालने से गंदगी फैल गई थी, साथ ही नागरिको द्वारा भी तालाब के आस पास कचरा फेकने से किनारे में कचरा फैल गया था। इस संबंध में उच्च अधिकारियो द्वारा सफाई कर ठेला खोमचा हटाने के निर्देश दिए थे। निर्देश के अनुक्रम मंे आज निगम का अतिक्रमण दस्ता व स्वास्थ्य अमला रानी सागर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर जेसीबी से कचरा निकाल टिप्पर से कचरा हटाए। इसके अलावा चौपाटी के आस पास से अवैध रूप से रखे एवं खुले ठेले हटाने की कार्यवाही किए।

Advertisements


आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर आज अतिक्रमण व स्वास्थ्य अमला द्वारा सफाई कर अवैध ठेला खोमचा हटाने की कार्यवाही की गयी। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से ठेला लगा यातायात बाधित करने वाले एंव गंदगी फैलाने वालो पर सख्त कार्यवाही करे। रानी सागर या तालाब के आस पास कचरा डालने या गंदगी फैलाने पर दण्डात्मक कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि दुकानदारो व ठेला खोमचा वालो को डस्टबिन का उपयोग करने समझाईस देवे। अपालन पर जप्ती एवं दण्डात्मक कार्यवाही करे।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने अपील करते हुये कहा है कि शहर के चौक चौराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जावेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page