back to top

राजनांदगांव: निगम के स्वास्थ्य अमला ने किया गणेश प्रतिमा निर्माण स्थल का निरीक्षण…

राजनांदगांव 26 अगस्त। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर प्र.स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव एवं स्वास्थ्य अमला ने आज शहर के गणेश प्रतिमा निर्माण स्थल का निरीक्षण कर प्रतिमा की अधिकतम उचाई 4 फीट रखने एवं प्रतिमा निर्माण के लिये मिट्टी का उपयोग करने की समझाईस दिये।

Advertisements

इस संबंध में आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि कोविड-19 के तहत शासन से प्राप्त मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशानुसार तथा जिलाधीश तारन प्रकाश सिन्हा के आदेशानुसार गणेश प्रतिमा का निर्माण एवं विक्रय किया जाना है। उन्होंने कहा कि गणेश प्रतिमा का निर्माण के लिये मिट्टी का उपयोग किया जाना है।

शासन निर्देशानुसार प्लास्टर आफ पेरिस की प्रतिमा का निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यदि प्लास्टर आफ पेरिस की प्रतिमा का निर्माण करते पाया जायेगा तो संबंधित के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जावेंगी।

इसके अलावा गणेश प्रतिमा की अधिकतम उचाई 4 फिट रखा जाये, 4 फिट से अधिक की प्रतिमा निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बचाव के संबंध में शासन द्वारा समय समय पर जारी निर्देशो का सभी मूर्तिकारों को अनिर्वाय रूप से पालन करना होगा। अपालन कि स्थिति में प्रशासन कार्यवाही हेतु बाध्य होगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page