back to top

राजनांदगांव : निगम सीमा क्षेत्र के खुले निजी बोर को तत्काल बंद करने की आयुक्त ने की अपील…


राजनांदगांव। नगर निगम प्रशासन की ओर से सभी बोर के छेद बंद करने की आयुक्त ने अपील की है। जांजगीर-चांपा में बच्चे की बोर के गड्ढे में गिरने जैसी घटना की कहीं पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर सभी बोर की जांच की गई जिस पर सभी शासकीय बोर के गड्ढे बंद पाए गए ।

Advertisements

इसके बाद उन्होंने निजी बोर के मालिकों से सभी गड्ढों को बंद करने की अपील की है जिससे ऐसी कोई भी घटना दोबारा घटित ना हो। बरसात के दिनों में पानी का जल स्तर बढ़ जाता है इस वजह से बोर के पास और गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है

इसे भी ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी गड्ढे बंद करने की अपील की गई है। माननीय मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगर निगम के आयुक्त व निगम की टीम ने सभी शासकीय बोरो का निरीक्षण किया और, जिस पर सभी छेद बंद पाए गए इसलिए सभी निजी बोरो वालों से भी अपील की गई है कि वे खुले बोर को तत्काल बंद करे।

Advertisements

You cannot copy content of this page