back to top

राजनांदगांव : नेपियर रूट्स का विक्रय कर समूह की महिलाओं ने कमाये 1 लाख 50 हजार रूपए…

  • समूह की महिलाओं ने व्यापक पैमाने पर नेपियर घास लगाया तो आमदनी के लिए बनी एक नई राह
  • जिले में तेजी से चारागाह किये जा रहे विकसित

राजनांदगांव – जब विकास की रोशनी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचती है, तब सफलता के नए आयाम खुलने लगते हैं। इसकी एक बानगी है मोहला विकासखंड के जय श्री राम स्वसहायता समूह ग्राम मोहला गौठान की महिलाएं। शासन की सुराजी गांव योजना के तहत मवेशियों की सुरक्षा और चारा-पानी के लिए गौठान में ही चारागाह विकसित किये जा रहे हैं। नेपियर एवं मक्के की फसल ली जा रही है।

Advertisements

चारागाह के महत्व को समझकर जब मोहला गौठान के समूह की महिलाओं ने व्यापक पैमाने पर नेपियर घास लगाया तो उनके आमदनी के लिए एक नई राह बनी। समूह की महिलाओं ने नेपियर रूट्स का विक्रय किया। जिससे उन्हें लगभग 1 लाख 50 हजार रूपए की आय हुई। पशुओं के लिए नेपियर घास की खासी डिमांड है और यही समूह की महिलाओं के लिए आय बढ़ाने का जरिया बना।

शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के गौठान में प्राथमिकता से चारागाह विकसित किये जा रहे हैं। उन्होंने सभी गौठान में चारागाह में नेपियर एवं मक्का लगाने कहा है। नेपियर घास संरक्षित कर रखा जा सकता है और चारे के लिए कभी भी मवेशियों को दिया जा सकता है। जिले में तेजी से चारागाह विकसित किये जा रहे हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page