back to top

राजनांदगांव :शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जयस्तंभ चौक में बढ़ती महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन कर महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया…


राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा राजनांदगांव शहर के जयस्तंभ चौक में बढ़ती महंगाई को लेकर महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया।

राजनांदगांव शहर के जय स्तंभ चौक में कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम में केंद्र सरकार की विफलताओं की वजह से महंगाई बढ़ने का हवाला देते हुए सभा को कांग्रेस के विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया। आयोजन के दौरान कांग्रेस के वक्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और बढ़ती महंगाई का जमकर विरोध किया।

Advertisements

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम के आयोजन में राजनांदगांव शहर कांग्रेस के संगठन प्रभारी अरुण सिसोदिया, महापौर हेमा देशमुख भी शामिल हुई और देश में तेजी से बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया।

कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित इस महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम में सीएनजी, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दाल , आटा, चावल पर जीएसटी लगाने को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया गया और महंगाई बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के अलावा आमजन भी शामिल हुए।

Advertisements

You cannot copy content of this page