back to top

राजनांदगांव नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, तेल टीपा से भरी गाड़ी पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल…

राजनांदगांव। शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूर ट्रांसपोर्ट नगर के समीप उद्यानिकी महाविद्यालय के पास नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया। तेल से भरी टीपा (डब्बा) वाहन राजनांदगांव की ओर आ रहा था, इसी दौरान अचानक वाहन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया।

Advertisements

दुर्घटना में वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल चालक को पेंड्री स्थित शासकीय अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसे में शामिल वाहन का नंबर CG 08 BB 5155 बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page