back to top

राजनांदगांव: पट्टे देने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन…

राजनांदगांव- सोमनी के कुछ ग्रामीणों ने आज मकान के पट्टे की मांग करते हुए अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और ठोस निर्णय लेने की
मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि वे 20-25 वर्ष पूर्व सोमनी खाने-कमाने के लिए आए थे। दो-चार साल किराए में रहकर सोमनी के घास भूमि पर झोपड़ी
नुमा घर बनाकर अपने परिवार सहित निवास कर रहे हैं। इसी घर में उनके बच्चों का जन्म हुआ और अब तो वे शादी योग्य हो गए हैं। कुछ लोगों के बच्चों की शादी भी हो चुकी है। वे शासन-प्रशासन से लगातार अपने द्वारा बनाए गए मकान के पट्टे की मांग कर रहे हैं। वे कई बार तहसील कार्यालय में फाईन भी भर चुके हैं। पट्टे की मांग करते हुए उन्हें कई वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अब तक पट्टा नहीं दिया गया है। इसलिए उनके द्वारा बनाए गए घर का पट्टा उन्हें प्रदान किया जाए। ज्ञापन में गांव
के निर्मल, बिमला, भूपेन्द्र, सुमन, मनहरण सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page