back to top

राजनांदगांव: 34 हजार 500 घरों में दिए जायेंगे नए नल कनेक्शन…

राजनांदगांव- शहर का अगले पचास वर्षों तक विस्तार और आबादी को भरपूर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अमृत मिशन योजना चलाई जा रही है। योजना के
तहत प्रत्येक बीपीएल परिवार को एक नया नल कनेक्शन मुफ्त दिया जाएगा। पूरा जल कर जमा करने वाले एपीएल परिवारों को भी एक कनेक्शन निःशुल्क दिया
जाएगा। नलों में मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है लेकिन नगर निगम ने अभी तय नहीं किया है कि किस दर से नल कर लिया जाएगा। चार वर्षों से चल रहे इस मिशन का अभी भी 30 प्रतिशत कार्य बाकी है। गर्मी के शुरू होने के पहले मिशन को पूर्ण करना निगम प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती है।

Advertisements

मिशन के कारण शहर के सड़कों की दुर्दशा हो रही है जिसकी सुध नहीं ली जा रही है। गौरतलब है कि शहरवासियों को बारह मास भरपूर पानी उपलब्ध कराने के लिए दो सौ करोड़ की लागत से अमृत (अटल मिशन रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन) मिशन लाई गई है। शहर में इसका कार्य दिसंबर 1999 तक पूर्ण किया जाना था लेकिन मंथर गति से कार्य चलने और कोरोना वायरस के कारण अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। इस योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के 34 हजार 500 घरों में नया नल कनेक्शन दिया जाना है। अब तक लगभग 17 हजार घरों में नया कनेक्शन दिया जा चुका है।

बीपीएल परिवारों को एक कनेक्शन निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है, साथ ही ऐसे एपीएल परिवार जिन्होंने पूरा जल कर जमा कर दिया है, उन्हें भी एक और कनेक्शन निःशुल्क दिया जा रहा है। हर नए कनेक्शन के साथ पानी की खपत नोट करने के लिए हीट्रान कंपनी का मोटर भी लगाया जा रहा है। अब तक लगभग 15 हजार घरों में नए नल कनेक्शन के साथ मोटर लगाये जा चुके हैं। शहर के नवागाव, कंचनबाग, कन्हारपुरी, स्टेशन पारा, ढाबा आदि क्षेत्रों में मोटर लग चुके हैं। मिशन के तहत शहर के छह स्थानों में से दो स्थानों नवागांव और कंचनबाग में नई पानी टंकी का निर्माण हो चुका है, शेष चार स्थानों टांका घर, ठाकुर प्यारेलाल स्कूल, बसंतपुर हॉस्पिटल व चिखली में काम तिम चरण में पहुंच गया है। इसके तहत मोहारा में 17 लाख लीटर क्षमता वाले जल शोधन संयंत्र का निर्माण हो चुका है जिसे शहर की विभिन्न पानी टंकियों को जोड़ा जा चुका है।

मिशन के तहत शहर में कुल 350 किमी वितरण पाईप लाईन बिछाई ‘जानी है जिसमें 230 किमी तक पाईप बिछ चुकी है। 15 किमी तक राईजिंग मेन पाईप बिछाई जा चुकी है केवल शंकरपुर में सात सौ मीटर पाईप लाईन बाकी है। बालोद जिले के खरखरा जलाशय से मोहारा एनीकट तक पानी का स्टोरेज हर मौसम में भरपूर रखा जाएगा इसके लिए मोहारा तक पूरी 74 किमी लंबी 1350 एमएम और 900 एमएम व्यास वाली पाईप लाईन बिछ चुका है। इन दिनों शहर के भीतरी क्षेत्रों कामठी लाईन, मानव मंदिर चौक, दुर्गा टाकीज | रोड, जमात पारा, भरकापारा, बल्देव बाग, स्टेशन रोड में वितरण पाईप लाईन बिछाने का काम दुत गति से चल रहा है। ऐन ट्रैफिक के दबाव के वक्त उक्त कार्य किया जाता है जिससे यातायात बाधित होता है।

इसके अलावा ठेकेदार द्वारा कभी भी किसी भी रास्ते को बिना किसी सूचना के बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा जिस रास्ते को बंद किया गया है, उस रास्ते के प्रारंभ में रास्ता बंद होने का तथा कार्य प्रगति का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया जाता जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड रहा है। इसके अलावा ठेकेदार द्वारा सड़कों को उखाड़कर उसका कांक्रीटीकरण करने के बजाए फिर से मलबे को भरा जाता है जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। चार साल बाद भी मिशन अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाया है। आगामी ग्रीष्म ऋतु से पूर्व उक्त कार्यों को पूर्ण करने निगम प्रशासन दबाव में है।

Advertisements

You cannot copy content of this page