back to top

राजनांदगांव : पड़ोसी राज्य से अवैध शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 12 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब जप्त…

🔹दीगर राज्य मध्यप्रदेष से अवैध शराब परिवहन कर रहे आरोपी का पीछा कर पकड़ने में थाना छुरिया पुलिस को मिली सफलता।

Advertisements


🔹आरोपी के कब्जे से 12 पेटी में कुल 600 पौवा मध्यप्रदेष निर्मित गोवा विस्की शराब कीमती- 78,000 रूपये बरामद।


🔹अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त RITZ कार VXI क्रमांक-CG-04-HC-6115 कीमती 300000 रूपये जप्त।

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाष बढ़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल द्वारा अवैध शराब बिक्री/परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत् मार्गदर्षन प्राप्त कर थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक व्यास नारायण चुरेन्द्र के नेतृत्व में आज दिनांक 22.02.2022 के प्रातः 06ः30 बजे मुखबीर से सूचना मिला कि एक ग्रे रंग की RITZ कार VXI क्रमांक-CG-04-HC-6115 में अवैध शराब परिवहन करते हुए कल्लुबंजारी की ओर जा रही है।

की सुचना मिलने पर टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी प्वाइंट लगाया गया जो उक्त वाहन तेजीपूर्वक चलाते हुए नाकाबंदी से कल्लुबंजारी की ओर भागने लगा। उक्त वाहन का थाना छुरिया पुलिस द्वारा पीछा किया गया जो वाहन के अरोपी चालक द्वारा कल्लुबंजारी के पहले सोसायटी के पास वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए वाहन को पुल के पास रोड किनारे लगे लोहा डिवाईडर से टकराकर बीच रोड में पल्टी कर दिया। कार में सवार दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन RITZ कार VXI क्रमांक-CG-04-HC-6115 को चेक करने पर वाहन में रखे 12 पेटी में कुल 600 पौवा मध्यप्रदेष निर्मित गोवा विस्की शराब मिला।

पकड़े गये आरोपियों का नाम पता पुछने पर अपना नाम अषोक कुमार मेहरा पिता हरजिन्दर सिंह उम्र 41 साल साकिन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मकान नंबर 364, 365 कोहका थाना सुपेला जिला दुर्ग एवं रवेल सिंह पिता अमरजीत सिंह उम्र 32 साल साकिन रामनगर आजाद चौक वार्ड नंबर 19 थाना सुपेला जिला दुर्ग का होना बताये। उक्त शराब एवं वाहन को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 85/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया है आरोपियों का कृत्य अजमानतीय होने से जुडिषियल रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेष किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक व्यासनारायण चुरेन्द्र एवं स्टॉफ सउनि मेघनाथ सिन्हा, प्र0आर0 799 संतोष नायक, प्र0आर0 780 अंजीत नेताम, आर0 296 रोहित मंडावी, आर0 1443 भानूप्रताप वर्मा, आर0 1662 प्रकाष कुर्रे, आर.1683 अष्वन वर्मा, आर0 1243 लक्ष्मण नेताम, आर0 1650 तिलक कंवर, आर0 460 फुलेन्द्र राजपूत, आर0 1432 द्वारिका कलारी एवं डॉयल-112 में तैनात प्र0आर0 529 जग्गुराम कंवर, वाहन चालक ढालसिंह मंडावी का विषेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपियों का नामः-1.अषोक कुमार मेहरा पिता हरजिन्दर सिंह उम्र 41 साल साकिन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मकान नंबर 364, 365 कोहका थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ0ग0)
2.रवेल सिंह पिता अमरजीत सिंह उम्र 32 साल साकिन रामनगर आजाद चौक वार्ड नंबर 19 थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ0ग0)

Advertisements

You cannot copy content of this page