राजनांदगांव: पथ विक्रेताओ को आत्मनिर्भर बनाने निगम में स्वनिधि महोत्सव का हुआ आयोजन…

योजना का लाभ लेने 145 वेंडर्स ने कराया पंजीयन

बैंको से स्वीकृत प्रकरणो के वेंडर्स को महापौर ने दिया ऋण स्वीकृति पत्रक

राजनांदगांव 18 जून। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनांतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने ऋण देने शासन निर्देशानुसार आज महापौर श्री मधुसूदन यादव के आतिथ्य में टाउन हाॅल में स्वनिधि महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में 145 स्ट्रीट वेंडरो ने योजना का लाभ लेने पंजीयन कराया। इस अवसर पर महापौर ने पार्षदो की उपस्थिति में बैंको से स्वीकृत ऋण प्रकरणो के वेंडर्स को ऋण स्वीकृति पत्रक दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियो को आवास आबंटन पत्र दिया गया।


स्वनिधि महोत्सव में महापौर श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित पीएम स्वनिधि योजना से पथ विक्रेता एवं छोटे व्यवसायी ऋण का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर मंे सुधार कर सक्ररात्मक बदलाव लाये है। उन्होंने कहा कि योजनांतर्गत छोटे व्यवसायियो को बैको के माध्यम से कम ब्याज दर पर असानी से ऋण उपलब्ध हो रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है। उन्होंने उपस्थित व्यवसायियो से कहा कि अपने व्यवसाय के लिए ऋण लेकर अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाए।


निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजनांतर्गत बैको के माध्यम से तीन स्तर में प्रथम ऋण राशि 15 हजार रूपये, प्रथम ऋण अदायगी करने पर द्वितीय ऋण रूपये 25 हजार एवं द्वितीय ऋण अदायगी करने पर तृतीय ऋण राशि 50 हजार रूपये का ऋण देने का प्रावधान है। योजनांतर्गत ऋण पर हितग्राही द्वारा नियमित रूप से ऋण अदायगी करने पर बैक द्वारा ली जाने वाली ब्याज राशि में 7 प्रतिशत की राशि अनुदान के रूप में दिये जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा सभी बैंकर्स छोटे व्यवसायियो को निजी व्यवसाय के लिए ऋण देने पूरी तनम्यता से लगे रहते है। उन्होंने पार्षदो से भी अपील की कि अपने वार्ड के लोगो को योजना का लाभ लेने प्रेरित करे।


आज के स्वनिधि महोत्सव में 145 वेंडर्स ने ऋण लेने पंजीयन कराया, जिसमंे से 90 नये आवेदन आए तथा 55 प्रकरण विभिन्न बैंको से स्वीकृति हेतु लंबित प्रकरणो के हितग्राही उपस्थित हुए, जिन्हें महापौर श्री यादव ने निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री डिलेश्वर साहू, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, श्रीमती केवरा विजय राय, श्री अलोक श्रोति, पार्षद सर्वश्री शिव वर्मा, सुश्री मणिवास्कर गुप्ता,श्री मनोहर यादव, श्री प्रमोद झंझाडे, श्रीमती झामीन नदान सेन, श्रीमती प्रियंका पंकज कुरंजजेकर, श्रीमती रीना सिन्हा,श्री संतोष साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू, जैनम बैद, श्री रवि सिन्हा, श्री सतीश साहू, श्रीमती अमृता सिन्हा, श्री सेवक उईके, श्री अरूण साहू, श्री संजय रजक, श्री चंद्रकृत साहू की उपस्थिति में ऋण पत्र वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 16 पात्र हितग्राहियो को लखोली में आबंटित आवास का स्वीकृति पत्रक दिया।


महोत्सव मंे लाभार्थियो ने अपना अनुभव साझा कर ऋण लेकर आर्थिक रूप से मजबूत होकर आत्मनिर्भर होने पर सरकार को बधाई दी। महोत्सव में सुबह से ही लीड बैंक मेनेजर सहित स्टेट बैंक आफ इंदिया, बैंक आॅफ इंडिया, इंडियन ओवर सिस बैंक, दुर्ग राजनांदगांव ग्रामीण बैंक, बैंक आफ बडौदा, पंचायत एंव सिंध बैंक, ओरिएन्टल बैंक आफ कामर्स के बैैकर्स उपस्थिति होकर वेंडर्स लोगो को ऋण देने पंजीयन किए। इस अवसर पर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं हितग्राही बडी संख्या में उपस्थित थे।