
जी.ई. रोड में फल विक्रेता द्वारा अतिक्रमण व गंदगी फैलाने पर जप्ती एवं 5 सौ रूपये जुर्माना
राजनंादगांव 18 जून। नगर निगम द्वारा शहर को साफ सुथरा एवं व्यवस्थित रखने तथा अतिक्रमण मुक्त करने अभियान चलाया जा रहा है। आज की कार्यवाही में जी.ई.रोड मुंदडा कुंज के पास अतिक्रमण कर फल विके्रता को गंदगी फैलाने पर समान जप्ती कर जुर्माना लगाया, वही मोहारा फ्लाई ओव्हर के नीचे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत निर्मित 10 दुकान से अवैध कब्जा हटा सील बंदी की कार्यवाही की गयी।
शहर मे स्वच्छ वातावरण निर्मित करने तथा अतिक्रमया मुक्त करने उच्च अधिकारियो द्वारा दिये गये निर्देश के अनुक्रम में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में निगम का अमला अभियान चला रहा है। जिसके तहत यातायात बाधित कर ठेला खोमचा लगाने तथा नाली व सड़क में अतिक्रमण करने व गंदगी फैलाने वालो पर कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाने एंव जुर्माना लगाया जा रहा है। इसी कडी में आज जी.ई.रोड मुंदडा कुंज के पास फल विक्रेता द्वारा अवैध कब्जा कर दुकान लगाने एवं गंदगी फैलाने पर समान जप्ती कर 5 सौ रूपये जुर्माना लगाया गया।
इसी प्रकार मोहारा फ्लाई ओव्हर के नीचे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत निर्मित दुकानों में से कई दुकानेां में अवैध रूप से कब्जाकर समान रखा गया था। ऐसे 10 दुकान में से समान जप्ती कर सील बंद किया गया। अन्य दुकानों की जाॅच कर वहा भी सील बंदी की कार्यवाही की जावेगी। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने निगम अमला को निर्देश दिए है कि अतिक्रमण की शिकायत या अतिक्रमण करते पाये जाने पर एवं सड़क में मलमा व गंदगी फैलाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करे। उन्होंने राजस्व अमला से भी कहा है कि दुकानों में अवैध कब्जा या अनुबंध नही कराने एवं किराया जमा नही करने वालो दुकानदारो को नोटिस देकर दुकाने सील करने की कार्यवाही करे।
आज के अभियान में प्र.राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक श्री रविन्द्र ठाकुर व श्रीमती द्रोपती हरिहारनो सहित सह.उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी, समयपाल श्री चिराग मेश्राम, प्र.पटवारी श्री मिलिन्द रेड्डी व श्री गणेश झा सहित निगम का अतिक्रमण व स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।










































