back to top

विश्व आदिवासी दिवस समारोह में शामिल हुईं विधायक हर्षिता स्वामी बघेल…

गोंडवाना चौक में हुआ आयोजन, आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं को किया नमन

Advertisements

डोंगरगढ़, 9 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर डोंगरगढ़ शहर के गोंडवाना चौक में आयोजित समारोह में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम में पूजा-अर्चना कर आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को नमन किया और समाज के लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएं और प्रकृति के प्रति जुड़ाव देश की समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। समाज की सांस्कृतिक पहचान एवं परंपराओं को संरक्षित करने के साथ नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आदिवासी समाज के विकास और अधिकारों के प्रति जागरूकता को भी महत्वपूर्ण बताया।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश भंडारी, दिनेश साखरे, वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद के. विनायक, महिला कांग्रेस की श्रीमती निशा निर्मलकर सहित पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page