back to top

राजनांदगांव : परिवहन सुविधा केन्द्र की होगी स्थापनाइच्छुक आवेदकों से 10 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 26 अप्रैल 2022। जिले में 24 परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। जिले के विभिन्न स्थानों में जनसंख्या के अनुपात में इन केन्द्रों की स्थापना होगी। परिवहन सुविधा केन्द्र के माध्यम से लर्निंग लायसेंस बनाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक आवेदकों से 200 रूपए आवेदन शुल्क के साथ 10 मई तक अतिरिक्ति क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में आवेदन आमंत्रित किया गया है।

Advertisements

अतिरिक्ति क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा चयनित आवेदकों से 10 हजार रूपए शुल्क लेने के पश्चात सुविधा केन्द्रों के लिए कोड आबंटित करने के साथ ही प्राधिकार पत्र जारी किया जाएगा। परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना के संबंध में विहित शर्तों के संबंध में कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव द्वारा जारी प्राधिकार पत्र, निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page