back to top

राजनांदगांव : सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों एवं घायलों को 7 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत…

राजनांदगांव 26 अप्रैल 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों एवं घायल पीडि़त व्यक्तियों को 7 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजन को 25 हजार रूपए एवं घायल पीडि़त व्यक्ति को 10 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।

Advertisements

जिसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील के लिए 1 लाख रूपए तथा डोंगरगांव, छुरिया, अम्बागढ़ चौकी, मोहला, मानपुर, डोंगरगढ़, खैरागढ़ एवं छुईखदान तहसील के लिए 75-75 हजार रूपए की राशि स्वीकृत करते हुए तहसीलदारों को राशि पुर्नबंटित कर दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page