back to top

राजनांदगांव: परीक्षा परिणाम में असंतुष्टि लेकर एवं कक्षाएं नियमित न लगने को लेकर सौंपा ज्ञापन – राजा…

राजनांदगांव । आज राजनांदगांव एनएसयूआई जिला महासचिव मिथलेश चंदेल के नेतृत्व में शासकीय शिवनाथ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को माग पत्र सौंपा गया।।
एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव ने बताया कि वर्तमान दुर्ग यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी किए गए पूरक के परीक्षा परिणाम में अधिकांश छात्राएं अंग्रेजी के विषय में फेल हो गई।। छात्रों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा अच्छे से दी है। फिर भी परिणाम उसके विपरीत है। शिवनाथ महाविद्यालय के एक छात्र ने बताया कि हमारे महाविद्यालय में अंग्रेजी कि कक्षाएं नियमित लगाती ही नहीं है।।

Advertisements

एनएसयूआई माग करती है कि लगातार महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहद ही खराब आ रहे है। इस पर महाविद्यालय प्रशासन को कठोर निर्णय लेना चाहिए।।
एनएसयूआई जिला महासचिव मिथलेश चंदेल ने कहा कि जो प्रोफ़ेसर नियमित रूप से कक्षाएं नहीं लेते है उन पर महाविद्यालय प्रशासन को कार्यवाही करना चाहिए।। हर बार परीक्षा परिणाम निराशाजनक आना कही ना कही महाविद्यालय प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह लगता है।।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव, जिला महासचिव मिथलेश चंदेल, शुभम कोषारिया, राहुल साहू, भूपेश डहारे,मयंक, संतोष सिंह, संजय साहू, आयुष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Advertisements

You cannot copy content of this page