राजनांदगांव: पर्यावरण संरक्षण के लिए झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने निगम की समझाईस…

निगम कार्यालय के सामने एंव नंदई में प्रतिबंधित प्लांस्टिक पर कार्यवाही

1 हजार 8 सौ रूपये जुर्माना लगा, 2 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक की जप्ती

राजनांदगांव 5 जून। पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना नितांत आवश्यक है। झिल्ली पन्नी पर्यावरण को नुकसान पहुचाने के साथ साथ मानव जीवन तथा पशु पक्षियो के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकुल प्रभाव डालता है। झिल्ली पन्नी नाली में फस जाने से पानी निकासी में व्यावधान उत्पन्न होता है, जिससे गंदगी फैलती है।

वर्तमान में नगर निगम द्वारा बारिश के पूर्व बडे नाली नालो की सफाई कराई जा रही है। जिसमें अधिकांशतः झिल्ली पन्नी ही निकल रही है। इसे रोकने तथा इसका उपयोग नही करने में सबका सहयोग आवश्यक है। क्योकि नगर निगम साफ सफाई तो करती है, बारिश में पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो करके नालो की सफाई भी कराई जा रही है।

इसके अलावा समय समय पर नगर निगम का स्वास्थ्य अमला सिंगल यूज प्लांस्टिक का उपयोग नही करने समझाईस देने के साथ साथ उपयोग करते पाये जाने पर कार्यवही भी कर रही है। लेकिन बिना जन सहयोग के सिंगल यूज प्लांस्टिक के उपयोग को रोक पाना संभव नही है, इसके लिए सभी को इसका उपयोग करना छोड कपडे के थेले का उपयोग करना चाहिए तभी पर्यावरण संरक्षण की पहल कारगर साबित होगी।


नगर निगम की टीम अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों पर प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है। इसी कडी मंे निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर आज निगम का स्वास्थ्य अमला नंदई चैक एंव निगम कार्यालय के सामने अभियान चलाकर 16 ठेला खोमचा, दुकान एवं होटल पर कार्यवाही कर 1 हजार 8 सौ रूपये जुर्माना वसूल कर 2 किलो पालिथिन जप्त किये।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे, साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि स्वच्छता अपनाये व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बने।