back to top

राजनांदगांव : पर्स छीनकर फरार हुआ आदतन बदमाश गिरफ्तार…

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने झपटमारी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई नगदी और वाहन संबंधी दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परसाटोला निवासी महेश साहू ने 31 मई 2026 को थाना लालबाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि रात करीब 9 बजे पुरानी शराब भट्ठी के पास अज्ञात व्यक्ति ने उसका पर्स छीन लिया। पर्स में 800 रुपये नकद और वाहन क्रमांक CG 08 GJ 3217 की आरसी बुक रखी हुई थी।


शिकायत के आधार पर थाना लालबाग में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।


जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहित मंडावी (27 वर्ष) निवासी ब्लॉक नंबर 46, अटल आवास, पेंड्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने झपटमारी की घटना स्वीकार कर ली। इसके बाद उसके कब्जे से लूटा गया पर्स, 800 रुपये नकद और वाहन की आरसी बुक बरामद कर जब्त कर ली गई।


पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page