back to top

राजनांदगांव: घुमका नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस की कड़ी निगरानी में हुई मतदान प्रक्रिया…

राजनांदगांव। घुमका नगर पंचायत निर्वाचन सोमवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिसके चलते मतदाताओं ने बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगांव श्रीमती मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।


निर्वाचन के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मतदान केंद्रों के साथ-साथ संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग, चेकिंग और सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं लागू की गईं।


मतदान के दौरान नागरिकों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का उपयोग किया। पूरे निर्वाचन काल में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद या कानून व्यवस्था संबंधी समस्या सामने नहीं आई।


राजनांदगांव पुलिस ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। पुलिस विभाग ने निर्वाचन कार्य में सहयोग देने वाले मतदाताओं, निर्वाचन अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page