back to top

राजनांदगांव : पिछले खरीफ 2021 के लंबित 59 करोड़ 27 लाख रूपए बीमा राशि 30 हजार 267 किसानों को भुगतान जारी….

राजनांदगांव 03 अगस्त 2022। जिले में गत वर्ष खरीफ 2021 में लंबित बीमा दावा राशि 59 करोड़ 27 लाख रूपए का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। गत वर्ष खरीफ 2021 में 2 लाख 06 हजार 718 किसानों काबीमा हुआ था। जिसमें से 77 हजार 324 किसानों को 165 करोड़ 99 लाख रूपए बीमा दावा राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसके उपरांत 353 गांवों के बीमा दावा गणना बीमा कंपनी स्तर पर लंबित था। जिस पर कार्रवाई करते हुए इन गांवों के पात्र 30 हजार 267 किसानों को 59 करोड़ 27 लाख रूपए बीमा दावा राशि का भुगतान किया जा रहा है। यह दावा राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में अंतरण किया जा रहा है।

Advertisements

बीमा से संबंधित समस्या हेतु टोल फ्री नंबर 14447 जारी –
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की समस्याओं के निवारण के लिये भारत सरकार द्वारा किसान शिकायत निवारण पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत योजना संबंधित जैसे बीमा दावा राशि व अन्य की जानकारी ली जा सकती है। उप संचालक कृषि द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहां पर प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिये टोल फ्री नंबर 14447 जारी किया गया है। जिसमें किसान अपने समस्या, जानकारी दर्ज करा सकते है तथा अपनी समस्याओं की जानकारी व निवारण त्वरित प्राप्त कर सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page