back to top

राजनांदगांव: पीएम उज्ज्वला योजना के तहत महापौर ने 22 परिवारों को गैस कनेक्शन बांटा…

उज्जवला योजना से हितग्राहियों के जीवन स्तर में वृद्धि हुई है, एक सकारात्मक बदलाव आया है: महापौर मधु

Advertisements

राजनांदगांव। भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में एलपीजी गैस कनेक्शन का वितरण किया है। यह योजना उन परिवारों के लिए है, जिनके घरों में पूर्व से कोई गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्थानीय प्रतिनिधि के रूप में महापौर मधुसूदन यादव ने चुनावी व्यस्तताओं के मध्य 22 हितग्राहियों का अपने मोतीपुर स्थित निज निवास पर गैस कनेक्शन बॉटा। स्वस्थ्य स्वच्छ जीवन, धुंआ मुक्त वातावरण और समय बचत के उद्देश्य के लिये गैस कनेक्शन का पूरा सेट निशुल्क उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर उपस्थित होम प्राइड इंडेन गैस वितरक राजनांदगांव के संचालक नरेंद्र जैन एवं प्रबंधक श्रेयांस जैन ने महापौर, हितग्राहियों एवं अन्य उपस्थित वार्डवासियों को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को एक पीएम योजना वाला गैस चूल्हा, रेगुलेटर, पीएम सुरक्षा पाइप तथा दो एलपीजी गैस सिलेंडर पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी गरीब परिवारों को धुएं से मुक्त रसोई उपलब्ध कराना तथा महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है। गैस कनेक्शन का वितरण उपभोक्ताओं से प्राप्त वचन-पत्र के आधार पर किया जा रहा है। इसके अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि संबंधित परिवार के पास पूर्व में कोई अन्य गैस कनेक्शन न हो, अलग एवं हवादार रसोईघर उपलब्ध हो तथा योजना की सभी शर्तों का पालन किया गया हो।

इन्हीं प्रावधानों के तहत राजनांदगांव नगर निगम के महापौर लोकप्रिय जनजन के नायक श्री मधुसूदन जी यादव के कर-कमलों से उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस कनेक्शन का वितरण किया गया है। राजनांदगॉव महापौर मधुसुदन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उज्जवला योजना से क्षेत्र के हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है, साथ ही हितग्राहियों के जीवन स्तर में वृद्धि हुई है, एक सकारात्मक बदलाव आया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page