back to top

राजनांदगांव :पुलिस ने 59 प्रकरणों से जप्त 53 लाख से अधिक का अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट….

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर जिले में जप्त अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। पुलिस ने कुल 59 प्रकरणों में जप्त अवैध नशीले पदार्थों को भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 भस्मीकरण यंत्र में जलाकर नष्ट किया।

Advertisements

पुलिस की इस कार्रवाई में गांजा, नशीली टेबलेट, कैप्सूल, ब्राउन शुगर, अफीम और चरस सहित विभिन्न नशीले पदार्थ शामिल थे। इनकी कुल कीमत लगभग 53 लाख 12 हजार 100 रुपये आँकी गई है।

जप्त किए गए पदार्थों में –

गांजा : 562.511 किलो ग्राम

नशीली टेबलेट : 5974 नग

नशीली कैप्सूल : 30 नग

प्रतिबंधित सीरप : 114 नग

ब्राउन शुगर : 55 ग्राम

अफीम/चरस : 158.05 ग्राम

पूरी कार्रवाई जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की देखरेख में की गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और सहायक आयुक्त आबकारी विभाग अभिषेक तिवारी भी मौजूद रहे।

👉 पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार और इसके दुष्प्रभावों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page