back to top

राजनांदगांव : लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 3 प्रधान पाठक व 1 सहायक शिक्षक निलंबित…

राजनांदगांव। सरकारी स्कूलों में पदस्थ कर्मचारियों के कार्य में लापरवाही बरतने पर अब शिक्षा महकमा ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। काम में लापरवाही करने वाले जिले के तीन प्रधान पाठकों एवं शराब सेवन कर स्कूल आने वाले एक सहायक शिक्षक के खिलाफ शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी स्कूलों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि अध्ययन कार्य के साथ ही अन्य काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। ज्ञात हो कि इससे पहले भी हाल ही में दो प्रधान पाठकों पर कार्रवाई की गई है।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एक्शन लेने कहा है। जिले में पिछले एक सप्ताह के भीतर ही जिले में छह कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने की है। इनमें पांच प्रधानपाठक शामिल है। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शराब सेवन कर स्कूल आने की शिकायत मिलने पर तत्काल एक्शन लिया जा रहा है। इसके साथ ही विभागीय कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारयों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

शराब पीकर आने पर किया निलंबित

स्कूलों में शिक्षकों के शराब सेवन कर आने की लगातार शिकायतें सामने आती रही है। अब ऐसे मामलों में ठोस कार्रवाई की शुरूआत हो गई है। जिले के डोंगरगढ़ विखं के खुर्सीपारखुर्द प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक विश्वनाथ चंद्रवंशी को शराब सेवन कर स्कूल आने की वजह से निलंबित कर दिया गया है।

यह एचएम निलंबित

मिली जानकारी के अनुसार तीन प्रधान पाठक को निलंबित किया गया है। इनमें छुरिया के मातेखेड़ा प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक गंगाराम नेताम, छुरिया के घोघरे प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अरूण मंडावी और डोंगरगढ़ के तोतलभरी प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक शंकरलाल सलामे शामिल हैं। इनके प्रधान पाठकों के खिलाफ कार्यालयीन पत्राचारों का जवाब नहीं देने, अनियमित रूप से अनुपस्थित रहने, पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने, अनुशासहीनता जैसे आचरण के चलते छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page