back to top

राजनांदगांव : पूजा को राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत भूमि का मिला स्थायी पट्टासामाजिक रूप से बने मजबूत….

राजनांदगांव – राजीव नगर की श्रीमती पूजा शर्मा को राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत स्थायी पट्टा मिला है। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से हमें अपनी जमीन और घर मिल गया। उन्हें 560 वर्ग फीट भूमि पर स्थायी पट्टा मिला, जिससे उनमें तथा उनके परिवार में आत्मविश्वास का संचार हुआ है। शासन से मिले इस उपहार से हम सामाजिक रूप से सशक्त बनकर सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम संयुक्त परिवार में रहते है और साथ में बड़े बुजुर्ग भी साथ हैं। पहले डर और असुरक्षा का भाव रहता था।

Advertisements

You cannot copy content of this page