back to top

राजनांदगांव : पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को कबीर जयंती की दी बधाई…

राजनांदगांव 9 जून। पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डॉ. रमन सिंह एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे ने नागरिको को कबीर जयंती की बधाई देते हुए कहा कि कबीर साहेब न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे।

Advertisements


विधायक डॉ. रमन सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि संत कबीर साहेब के सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के संदेश को छत्तीसगढ़ के अलावा भारत देश के लोगों ने भी आत्मसात किया है। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार कर लोगो को मानवतावादी समाज की रचना के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों ने आज भी उनके विचारों की अलख जगा रखी है।


सांसद श्री पाण्डे ने बधाई देते हुए कहा कि कबीर दास की गिनती भारत के प्रसिद्ध कवि और महान समाज सुधारक के तौर पर की जाती है। उन्होंने अपनी लेखनी से समाज में भेदभाव को खत्म करने का काम किया था। इनके दोहे आज भी विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। कबीर दास ने अपने जीवन काल में कई रचनाएं की। इनमें कबीर अमृतवाणी सबसे लोकप्रिय रचना है। उनके दोहे युवाओं में प्रेरणा भरने का काम करते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page