back to top

राजनांदगांव: पेडरी के पास सड़क निर्माण के गड्ढे में गिरने से आरक्षक घायल, निजी अस्पताल में उपचार जारी…

राजनांदगांव। रक्षित केंद्र राजनांदगांव में पदस्थ आरक्षक आर्यन प्रधान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक आर्यन प्रधान अपनी निजी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी पेडरी के पास सड़क निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक सहित गिर जाने से उनका दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Advertisements

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर किया गया। इसके पश्चात परिजन उन्हें कृष्णा हॉस्पिटल राजनांदगांव लेकर गए, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी घायल आरक्षक के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे। दुर्घटना के बाद सड़क निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं चेतावनी संकेतों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य वाले क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल आरक्षक आर्यन प्रधान की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page