back to top

राजनांदगांव : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 12 सितम्बर 2024। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, 

अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से 30 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है। 

छात्रवृत्ति हेतु पात्र विद्यार्थी वेबसाईट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित संस्था से प्राप्त की जा सकती है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page