back to top

राजनांदगांव: प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिये निगम टीम की कार्यवाही…

मोहारा फ्लाई ओव्हर के नीचे अभियान चलाकर ठेला, खोमचा व चखना सेन्टर पर
2 हजार से अधिक जुर्माना लगा, डिस्पोजल ग्लास, झिल्ली पन्नी की जप्ती

Advertisements

राजनांदगांव 9 अगस्त। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने सख्ती बरतते हुये नगर निगम की टीम अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों पर प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है।

इसी कडी मंे आज निगम का स्वास्थ्य अमला मोहारा फ्लाई ओव्हर के नीचे अभियान चलाकर 10 ठेला खोमचा एवं चखना सेन्टर पर कार्यवाही कर झिल्ली, पन्नी, डिस्पोजल ग्लास, चम्मच,स्ट्रा, पानी पाउच की जप्ती कर 2 हजार 1 सौ रूपये जुर्माना वसूल किये।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडा रूख अपना रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम भी अभियान चलाकर प्रतिदिन प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।


निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने कार्यवाही के संबंध में कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन सहित पशु पक्षियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये शासन निर्देश के अनुक्रम में निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कार्यवाही कर रहे हैै।

कार्यवाही की कडी में मोहारा फ्लाई ओव्हर के नीचे 10 पान ठेला, होटल, चखना सेन्टर में निगम का स्वास्थ्य अमला दबिश देकर 2 हजार 1 सौ रूपये जुर्माना लगा जप्त किये। जप्ती की कडी में झिल्ली, पन्नी, डिस्पोजल ग्लास, चम्मच,स्ट्रा,पानी पाउच जप्त किया गया। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।


आयुक्त श्री मरकाम ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे, साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि स्वच्छता अपनाये व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे।

Advertisements

You cannot copy content of this page