back to top

राजनांदगांव: प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव ने लगवाया कोरोना टीका…

राजनांदगांव 29 मई 2021- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की सचिव मधुबाला श्रीवास्तव ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण को कारगर हथियार बताया है। गत् दिनों महिला सचिव ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका लगवाया।

Advertisements

 कायस्थ समाज की महिला विंग की अध्यक्ष मधुबाला ने समाज के सभी वर्ग से टीका लगाने की अपील करते कहा कि वैश्विक महामारी से दुनिया संकट में है। ऐसे में भारत समेत अन्य देशों के वैज्ञानिकों ने कठिन रिसर्च के बाद टीका का ईजाद किया है।

वैज्ञानिकों के बदौलत ही इस महामारी से निपटने में इंसान को सीधा लाभ मिल रहा है। टीका से इंसान न सिर्फ स्वयं को बल्कि संपूर्ण मानव जाति को सुरक्षित रख सकता है। 

मधुबाला श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। सरकार की कोरोना की सटीक नीति से छत्तीसगढ़ के बाशिंदे अब स्वस्थ हो रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश के कोरोना वारियर्स को साधुवाद देते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब कोरोना के खिलाफ जारी जंग में हमारी जीत तय है।

Advertisements

You cannot copy content of this page