back to top

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में कार्यशाला…


– नागरिक कार्यशाला में शामिल होकर योजना के संबंध में ले सकते है जानकारी
राजनांदगांव 30 मई 2025। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 31 मई 2025 को सुबह 12 बजे से पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में स्टॉल लगाकर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। नागरिक कार्यशाला में शामिल होकर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है और योजना का लाभ ले सकते है।

Advertisements


उल्लेखनीय है कि हरित ऊर्जा के विकास में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की शुरूआत 13 फरवरी 2024 को की गई थी। जिसके तहत मार्च 2027 तक देश में एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ में पांच लाख रूफटॉप सोलर प्लाण्ट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। एक से तीन किलोवॉट तक सोलर प्लाण्ट लगाने के लिए केन्द्र सरकार ने 30 हजार से 78 हजार रूपए तक एवं हाल ही में वर्ष 2025-26 के बजट में छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 217 करोड़ रूपए सब्सिडी हेतु बजट में शामिल किया है।

जिसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश शीघ्र ही जारी किये जाएंगें। तकनीकी रूप से 3 किलोवॉट के सोलर प्लॉण्ट में हर माह 300 यूनिट की बिजली का उत्पादन होगा। वर्तमान में लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में राजनांदगांव जिले में 5745 रजिस्ट्रेशन किये जा चुके हैं एवं 105 घरों में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए गए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page