back to top

राजनांदगांव ब्रेकिंग न्यूज: शहर से लगी एक VIP कालोनी में देर रात डकैतों का धावा, गार्ड को गोली मारने की दी धमकी…


राजनांदगांव। शहर से लगे अर्बन रेसीडेन्स पाताल भैरवी मंदिर के पीछे में देर रात लगभग 2.30 बजे 5 अज्ञात लोग दीवार फांदकर अंदर घुस गए।
मकान मालिक विनू बग्गा घर में थे डकैतों की आहट सुनने के बाद मकान मालिक द्वारा जोर जोर से आवाज देने के बाद डकैत भाग गए।
बताया गया कि डकैतों द्वारा कॉलोनी के गार्ड को गोली मारने की धमकी दी गई।
डकैतों द्वारा घर की खिड़की तोड़ कर अंदर प्रवेश किया गया।
बताया गया कि डकैतों की भाषा से लग रहा था कि वे दूसरे राज्य से आए हुए थे।
घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है,चोरी को अंजाम नहीं दे पाए चोर।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page