back to top

राजनांदगांव :प्रधानमंत्री आवास योजना से फगुनी बाई को पक्का मकान मिलने पर जीवन में आया सकारात्मक परिवर्तन…

एक आशियाना हुआ अपना…
– फगुनी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
– महिला सशक्तिकरण की बनी अद्भूत राह
– फगुनी को घर का मिला मालिकाना हक, जीवन स्तर का हुआ उन्नयन
राजनांदगांव 12 दिसम्बर 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास मिलने से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक एवं आमूलचूल परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों को न केवल अपना घर मिला है, बल्कि उन्हें सम्मान एवं सुरक्षा के साथ जीने के लिए एक माहौल मिला है। जनसामान्य के जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है।

Advertisements

प्रधानमंत्री आवास योजना से महिलाओं के सशक्तिकरण की अद्भुत राह बनी है। जिससे पक्के घर पर उन्हें अपना मालिकाना हक मिला है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम घुमका की श्रीमती फगुनी बाई साहू के पक्के आवास का सपना साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले कच्चे के घर में बहुत दिक्कत होती थी। आए दिन बंदर आ जाते थे और बारिश के दिनों में खपरे की छत होने के कारण परेशानी होती थी। नमी के कारण स्वास्थ्य भी खराब होता था और घर में कीचड़ हो जाता था।

उन्होंने कहा कि अब पक्के का घर बन जाने से बहुत खुशी हो रही है। बहुत सी समस्या दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को मजबूत बना रही है। इस घर के बन जाने से उनका आत्मविश्वास एवं सम्मान बढ़ा है। उन्होंने पक्का घर बन जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत धन्यवाद दिया।


श्रीमती फगुनी बाई साहू ने बताया कि उनका परिवार खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। सवा एकड़ भूमि है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए अपना पक्का घर नहीं बनवा पा रहे थे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जब राशि मिली तो आवास बनाने के लिए हिम्मत मिली और हमारा घर बन गया है।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार में उनका बेटा सागर साहू, बहु एवं नाती हंसी-खुशी साथ रहते हैं। हमने अपने घर को खूब सजाया है। उन्होंने बताया कि उनका राशन कार्ड बना है और शासन की योजना के तहत 35 किलो चावल मिल रहा है। साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत सास एवं बहु दोनों को राशि प्राप्त हो रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page