back to top

राजनांदगांव : फर्जी चेक देकर सराफा व्यापारी से 1.80 लाख के जेवर ले उड़ा शातिर ठग…

राजनांदगांव। एक सराफा व्यापारी को फर्जी चेक थमाकर एक लाख 80 हजार के जेवर लेकर फरार आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है। पीड़ित सराफा व्यापारी पुलिस को ठगी की घटना का सही विवरण नहीं दे पा रहा है, जिससे जांच में कठिनाई आ रही है। घटना मई की बतायी जाती है।चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ओम ज्वेलर्स के संचालक को अपना शिकार बनाते हुए एक जालसाज ने फर्जी चेक के जरिए लाखों रुपये के जेवर ठग लिए।

Advertisements

खुद को रेलवे कर्मचारी बताने वाला आरोपी अब फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृदुल कुमार नामक एक व्यक्ति चिखली स्थित ओम ज्वेलर्स पहुँचा। उसने दुकानदार को विश्वास में लेने के लिए दावा किया किवह रेलवे में नौकरी करता है और अपना पता भी सरकारी रेलवे क्वार्टर का बताया। इस पहचान के भरोसे उसने दुकान से करीब 1,80,000 रुपये के सोने-चांदी के जेवर खरीदे।

भुगतान के समय शातिर ठग ने नगद राशि देने के बजाय दुकानदार को चेक थमा दिया। दुकानदार ने जब चेक की जांच की तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई चेक फर्जी निकला।

ठगी का अहसास होने पर जब आरोपी सेसंपर्क किया गया, तो उसनेपहले तो पैसे देने के नाम पर टाल-मटोल की औरफिर अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया।दुकानदार ने बताया कि आरोपी अभी भी व्हाट्सएप चैटिंग के माध्यम से संपर्क कर रहा है और गोल- मोल जवाब देकर वक्त काट रहा है। हालांकि, आरोपी की यह पूरी करतूत दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page