back to top

राजनांदगांव: शॉर्ट सर्किट से भारत माता चौक के बिजली खंभे में आग…

राजनांदगाँव। शहर के बीच व्यस्ततम भारत माता चौक के बिजली खंभे में आज तारों का मकड़जाल धू धू कर जलने लगा । आग की चपेट में पुलिस का सीसीटीवी कैमरा भी आ गया। आस पास के दुकानदारों ने अपने अग्नि शामक यंत्रों से तुरंत आग बुझाई वर्ना इस बाजार क्षेत्र में बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। आग आज दोपहर कड़ी धूप के रहते लगी थी और ऐसे समय में आग फैलने में देर नहीं लगती।

Advertisements

घटना के संबंध में वहीं पर के होटल व्यवसायी एवं होटल, हलवाई संघ के जिलाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने बताया कि जैन ज्वेलर्स के पास बिजली खंभे में आग दोपहर करीबडेढ़ बजे लगी। बिजली कनेक्शन सहित डिस्क वायर, टेलीकॉम कंपनी के वायर आदि जलकर नष्ट हो गए। बड़ी बात यह है कि इस घटना में पुलिस का सीसीटीवी कैमरा भी जल गया। इससे बिजली आपूर्ति 5 घंटे से भी ज्यादा समय तक ठप्प रही।

लक्ष्मी नारायण स्वीट्स के संचालक श्री गुप्ता ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान और बरडिया ज्वेलर्स के अग्निशामक यंत्र सहित और भी दुकानों के कुल 4 ऐसे यंत्र से आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि दमकल वाहन बाद में पहुँचा। उन्होंने शहर के बिजली खंभों में डिस्क व टेलीकॉम कंपनियों के तारों को लपेटे जाने पर चिंता जताई है। बताया जाता है कि आग शायद शार्ट सर्किट से लगी थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page