back to top

राजनांदगांव : फ्रंटलाईन वर्कर पति-पत्नी ने एक-दूसरे को कोविड टीका लगाकर स्वयं को किया सुरक्षित…

कोरोना टीका लगाकर नागरिकों को वैक्सीनेशन के लिए किया जागरूक
राजनांदगांव 13 जनवरी 2022। स्वास्थ्य विभाग फ्रंट लाईन में कार्य करते हुए कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए नागरिकों को वैक्सीन लगाने में अपनी ताकत झोकी है। नागरिकों को जागरूक करते हुए फ्रंट लाईन वर्करों ने स्वयं टीका लगाया। जिससे स्वयं सुरक्षित होकर सभी को सुरक्षित कर सकें। मानपुर विकासखंड के वैक्सीनेशन टीम की पति-पत्नी कर्मचारी एक अच्छा उदाहरण है।

Advertisements

जिन्होंने वैक्सीनेशन कार्य के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए एक-दूसरे को कोविड टीका लगाया, जो अन्य नागरिकों के लिए जागरूकता की मिसाल है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर कोविड टीकाकरण विशेष महाअभियान में सभी फ्रंट लाईन वर्कर नागरिकों को सुरक्षित करने वैक्सीनेशन का कार्य कर रहे हैं। जिसमें फं्रट लाईन वर्करों और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों को बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। वहीं दूसरा डोज से छुटे हुए एवं 15 से 18 वर्ष आयु वाले बच्चों का भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page