back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में बाजार मूल्य से अधिक मूल्य में सामग्री बेचने पर बाजार स्थित किराना दुकान को किया गया सील…

कलेक्टर के निर्देश पर कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले दुकानों पर की जा रही कार्रवाई
राजनांदगांव 13 जनवरी 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर खाद्य एवं अन्य सामग्री के बाजार मूल्य से अधिक मूल्य में बिक्री, कालाबाजारी और जमाखोरी के नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण जिले में टीम गठित कर दुकानों में लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका डोंगरगढ़ में सहायक खाद्य अधिकारी श्री आशीष रामटेके और नायब तहसीलदार श्री भूपेन्द्र नेताम द्वारा किराना दुकानों में आकस्मिक जांच की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बाजार स्थित किराना दुकान में बाजार मूल्य से अधिक मूल्य पर सामान बेचना पाया गया। जिसके विरूद्ध दुकान सील बंद की कार्रवाई की गई।

Advertisements


कलेक्टर श्री सिन्हा ने कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले दुकानों पर लगातार छापामार की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान कालाबाजारी और जमाखोरी के शिकायत पर इसके नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण जिले में टीम गठित किया गया है। जिसके द्वारा लगातार जांच की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page