back to top

राजनांदगांव : बजरंग नगर मोहारा, डबरी पारा, रेल्वे ओव्हर ब्रिज के नीचे, मोती तालाब, इदिरा सरोवर, शंकरपुर तालाब के झुग्गी झोपड़ी में निवासरत परिवारोें को आवास आबंटन हेतु निगम में 7 सितम्बर को लाटरी…

पात्र परिवारोे का दावा आपत्ति 2 सितम्बर तक

Advertisements

राजनांदगांव 26 अगस्त। आवास हीन एवं झुग्गी झोपडी में निवासरत परिवारों को अपना स्वयं का मकान हेतु केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मिशन 2022 तक सभी के लिए आवास का लक्ष्य रखा है। योजना के क्रियान्वयन के लिये नगर निगम राजनांदगांव द्वारा श्रमिक बाहुल्य वार्डो के लिये रेवाडीह, लखोली व मोहारा में आवास का निर्माण किया गया है। जहॉ तालाब, रोड आदि के किनारे अस्थाई रूप से झुग्गी झोपडी में निवास करने वाले परिवारों को व्यवस्थापन दिया जाना है।


उक्त आशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि सरकार की आवास योजनांतर्गत ए.एच.पी. मोर आवास मोर चिन्हारी के तहत निगम के श्रमिक बाहुल्य वार्डो मंे आवास का निर्माण किया गया है। जिसे पात्र हितग्राहियों को आबंटित किया जाना है। आबंटन की कडी में मोती तालाब के किनारे, रेल्वे ओव्हर ब्रिज के नीचे,डबरी पारा, मोहारा, शंकरपुर तालाब आदि क्षेत्रोें में अस्थाई रूप से निवासरत परिवारों को रेवाडीह, मोहारा व लखोली में आवास का आबंटन किया गया और अब बजरंग नगर मोहारा के 2, डबरीपारा ठाकुरदैया के 33 एवं रेल्वे ओव्हर ब्रिज के नीचे 4, मोती तालाब के 11, इंदिरा सरोवर के 6, व शंकरपुर तालाब के 2 में निवासरत 58 परिवारों को मोहारा (145 यूनिट),

रेवाडीह (150 यूनिट), लखोली (304 यूनिट) में ए.एच.पी. के तहत निर्मित आवासों में 58 परिवारों को विस्थापित किया जाना है। इस हेतु दिनांक 7 सितम्बर 2022 दिन बुधवार को कोविड-19 के नियमों को दृष्टिगत रखते हुये एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुये प्रातः 11 बजे से लखोली के 304 यूनिट, रेवाडीह के 150 यूनिट, मोहारा के 145 यूनिट में लॉटरी निकालकर आवास आबंटित की प्रक्रिया निगम सभागृह में किया जाना है। लॉटरी की प्रक्रिया में सम्मलित किये गये परिवारों की सूची एम.सी.आर. जे.एन. पोर्टल एंव निगम के सूचना पटल पर उपलब्ध है।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि चयन किये गये परिवारों में किसी प्रकार की कोई आपत्ति है तो वे परिवार दिनांक 2 सितम्बर 2022 दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे तक नगर पालिक निगम के कक्ष क्रं. 19 में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत विस्थापित किये जाने के संबंध में साक्ष्य के साथ आपत्ति दर्ज करावे, ताकि उसका निराकरण किया जा सके। निर्धारित समयावधि उपरांत दावा एवं आपत्ति मान्य नहीं होगी। दावा आपत्ति उपरांत 7 सितम्बर 2022 दिन बुधवार को निर्धारित समय मेें कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुये लॉटरी निकाली जावेगी।

संबंधित परिवार आधार कार्ड पति पत्नी दोंनो का, मतदाता परिचय पत्र पति पत्नी दोंनों का बैक पास बुक, राशन कार्ड, रसीद की छायाप्रति,टैक्स की छायाप्रति, अस्थाई पट्टे की छाया प्रति एवं दो रंगीन फाटो लेकर उपस्थित होगें। उन्हांेने मोहारा, डबरीपारा, रेल्वे ओव्हर ब्रिज के नीचे, मोती तालाब व इदिरा सरोवर, बजरंगनगर मोहारा, शंकरपुर के झुग्गी झोपडी में निवासरत परिवारोें को निर्धारित तिथि में उपस्थित होकर आवास योजना का लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page