back to top

राजनांदगांव: बड़े नाली-नाला की सफाई कार्य अंतिम चरण में, आयुक्त ने बारिश में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश…

राजनांदगांव 14 जून 2021। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर बारिश के पूर्व शहर के सभी बड़े नाली नालो की सफाई कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत फरवरी से नाली सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है।

Advertisements

दो चरणों में प्रमुख नालो की सफाई कराई गयी है और तृतीय चरण के नाला सफाई का कार्य पूर्णता की ओर है। महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य का अमला प्रतिदिन नाला सफाई मेनुवल एवं जे.सी.बी. के माध्यम से कर रहे है। जिसकी सतत निरीक्षण भी स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक व सफाई दरोगा के द्वारा किया जा रहा है।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि बसंतपुर, इंदिरा नगर, मोहारा रोड, जी.ई.रोड के नालो की सफाई कराई गयी है। चिखली, शांति नगर, मोतीपुर, ढाबा, पेन्ड्री के नालो की सफाई अंतिम चरण में है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य अमला को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि शहर के सभी नालों की सफाई अच्छे से कराकर समय सीमा में पूर्ण कर लिया जावे, ताकि बारिश में पानी भरान की स्थिति न हो तथा स्वास्थ्य अमला भी अपने अपने क्षेत्र में प्रतिदिन उपस्थित रहकर निर्धारित समय तक सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे।

कार्य में लापरवाही बरतने वाले एवं लम्बे समय से अनुपस्थित कर्मचारियोे के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेंगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि वर्षा ऋतु में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिये सफाई अभियान सम्पादित करे तथा जल शुद्धिकरण के अंतर्गत निगम सीमान्तर्गत तालाबों में डल्ला चूना व ब्लीचिंग पाउडर डालकर जलशुद्धिकरण कराया जाये।

गड्ढो में पानी भरने की स्थिति में कच्ची नाली खोद कर पानी निकासी की व्यवस्था करे। साथ ही होटलो का निरीक्षण कर पर्याप्त साफ सफाई व्यवस्था बनाये रखने एवं ताजा खाद्य पदार्थ बिक्री करने हेतु संबंधित व्यवसायियों को समझाईस देवे।

Advertisements

You cannot copy content of this page