back to top

राजनांदगांव : बढ़ती महंगाई पर बात करें पूर्व सीएम-आसिफ…

राजनांदगांव। उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ अली ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह कोरोना काल में लोगों का ध्यान भटकाने शराब की बात कर रहे हैं।

Advertisements

जबकि शराब का सरकारी पद्धति द्वारा बेचने की शुरुआत उन्होंने की थी। पूर्व सीएम महंगाई की बात करें, आज पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाने के तेल और किसानों के लिए जरूरी खाद की कीमत आसमान छू रही है, लेकिन पूर्व सीएम को महंगाई नजर नहीं आ रही है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार केन्द्र से खरीद कर जनता को मुक्त में वैक्सीन लगा रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते डॉ. रमन सिंह केन्द्र सरकार से फ्री में वैक्सीन दिलवाने की बात करें।

Advertisements

You cannot copy content of this page