back to top

राजनांदगांव : बिजली बिल हाफ योजना बहाल करने की मांग, राजनांदगांव में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आज काग्रेस कमेटी राजनांदगांव ने घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया है स्मार्ट मीटर हटाने के सहित पूर्व सरकार की 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ फिर से लागू करने की मांग की है । इस मौके पर काग्रेस जनो ने घर घर दुकान दुकान पहुचकर हस्ताक्षर अभियान चलाया है और विरोध पत्र भरवाया है ।

इस अवसार पर जिला शहर काग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कहा कि महंगी बिजली बिल से लोग त्रस्त हो गये है उन्होने बताया कि जिनके घर मे एसी नही है वहाँ भी भारी भरकम बिजली बिल आया है ।उन्होने राज्य सरकार से स्मार्ट मीटर हटाने सहित पूर्व सरकार की बिजली हाफ योजना को फिर से लागू करने की मांग की है ।इसी तरह पूर्व महापौर हेमादेशमुख ने कहा कि महतारी वंदन योजना से जहाँ एक हजार रु दे रही है वही बिजली बिल के जरिए अधिक राशि वसूली की जा रही है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page