back to top

राजनांदगांव : बोड़ेगांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर से गिरा चालक , मौत…

राजनांदगांव औधी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोड़ेगांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर से चालक गिर गया । इस घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रविवार की शाम हुई बताया जाता है कि ग्राम मर्दगोटा निवासी डोमन रावटे पिता हरीश रावटे ग्राम पालेभट्ठी से स्वयं के ट्रैक्टर चलाते हुए अपने गांव लौट रहा था ।

Advertisements

जैसे ही वह बोड़े गांव के पास पहुंचा उसने ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो दिया । जिससे नीचे वह गिर गया ।इस घटना में डोमन गंभीर रूप से घायल हो गया । इलाज के लिए उसे औधी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस घटना से गांव में शोक व्याप्त है पंचनामा व पोस्टमार्टम पश्चात शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page