back to top

राजनांदगांव : बोरी के खेत में लगी आग, डायल 112 की टीम ने फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ बुझाई…

राजनांदगांव : शहर से लगे ग्राम बोरी के खेत में अचानक आग लग गई। ग्राउंड फायर लगातार खेत में फैलने लगी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। लेकिन खेत के रास्तों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पा रही थी।

Advertisements

जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने डॉयल 112 के जवानों ने कड़ी मशक्कत से ग्राउंड फायर पर काबू पाया। आग धीरे-धीरे 8 से 10 एकड़ के क्षेत्र में फैल गई थी।

भीषण आग को काबू कर डायल 112 टीम ने सराहनीय कार्य किया। पुलिस अधीक्षक (डायल 112) धर्मेंद्र सिंह ने उक्त डायल 112 टीम के इस उत्कृष्ट कार्य के सराहना करते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की।

source bhaskar.com

Advertisements

You cannot copy content of this page