back to top

राजनांदगांव : भव्य धार्मिक आयोजन, ठाकुरजी लाडले लाल सरकार का आगमन…

राजनांदगांव। शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। ठाकुरजी लाडले लाल सरकार का आगमन 20 सितंबर से 24 सितंबर 2025 तक स्थानीय निवास स्टार सिटी, पनेका में आयोजित किया गया है। इस दौरान भक्तों के लिए विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है।

आयोजन की शुरुआत
20 सितंबर की रात्रि में ठाकुरजी के मंगल आगमन एवं स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

21 सितंबर को सुबह 9 बजे ठाकुरजी का मंगल स्नान एवं श्रृंगार दर्शन/आरती हुई। दोपहर 3 बजे रामायण पाठ का आयोजन आंजनेय मानस परिवार अंबागढ़ चौकी द्वारा किया गया। रात्रि 7 बजे आगमन उत्सव, द्वारिकाधीश दर्शन, भजन-कीर्तन, गौ सेवा और झूला सेवा संपन्न हुई।

22 सितंबर को सुबह मंगल स्नान के बाद दोपहर 12 बजे सत्यनारायण कथा और छप्पन भोग का आयोजन हुआ। शाम 4 बजे गौ सेवा और रात्रि 7 बजे द्वारिकाधीश दर्शन, फूलों की होली, भजन-कीर्तन, झूला सेवा व म्यूजिकल नाइट का आयोजन रखा गया।

23 सितंबर को सुबह श्रृंगार दर्शन व आरती के बाद दोपहर 2 बजे गौ सेवा एवं भजन-कीर्तन आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे महारा उत्सव और द्वारिकाधीश दर्शन तथा रात्रि 7 बजे भजन-कीर्तन, गौ सेवा व झूला सेवा सम्पन्न होगा।

24 सितंबर को अंतिम दिन प्रातः 7:30 बजे मंगल स्नान, श्रृंगार दर्शन व आरती होगी। सुबह 8:30 बजे गौ सेवा और 9:30 बजे ठाकुरजी का विराजमान विदाई कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

भक्ति और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page