back to top

राजनांदगांव: भाजपाइयों की बयानबाजी झूठे व तथ्यहिन-सैय्यद अफज़ल अली…

राजनांदगांव । भूपेश सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल को लेकर प्रदेश में उत्पन्न विपक्षी भाजपा के बयानबाजी पर पलटवार करते हुए राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस महामंत्री सैय्यद अफ़ज़ल अली ने कहा ने कहा कि, एक तरफ कांग्रेस पार्टी निरंन्तर जनहित के मुद्दे उठा रही हैं, वहीं भाजपा एवं उनके प्रवक्ता देश की जनता को भर्मित करने वाली बातें कर रहे हैं।

Advertisements

इस संकट काल मे केंद्र सरकार को आरोप – प्रत्यारोप की राजनीति से ऊपर उठकर संभावित तीसरी लहर को रोकने हेतु काम करना चाहिए, तथा तेज गति से टीकाकरण हेतु राज्यों को हर संभव मदद करना चाहिए। भाजपा का काम केवल तथ्यहीन बातों को आधार बना कर कांग्रेस शासित प्रदेशों पर आरोप लगाना हैं, करोना से हुई मौतो से बात करने से पहले भाजपा को उत्तरप्रदेश एवं गुजरात के भयावह आकड़ो को देखना चाहिए, टिकाकरण महाभियान की दुहाई देने वाली भाजपा बताये की आखिर क्यो देश मे वैक्सीन की कमी निररन्तर बनी हुई हैं।

प्रदेश भाजपाईयो में सत्ता गंवाने की तिलमिलाहट इतनी है की, वो अब अपने मूल चरित्र में आ गये है। सैय्यद अफज़ल ने कहा कि, भाजपाई अंग्रेजी हुकूमत की तरह फूटडालो राज करो की नीति पर आधारित है, और यही संघ भाजपा का मूल सिद्धांत भी है। प्रदेश में मुद्दा विहीन भाजपा, अंतरकलह से जूझती भाजपा, टुकड़े टुकड़े गैंग में बटी भाजपा, झूठ की बुनियाद पर खड़े होने के असफल प्रयासो के बाद अपने मूल सिद्धांत “फूड डालो राज करो“ के पैंतरेबाजी में लगी हुयी है।

सैय्यद अफज़ल ने कहा ने कहा की विपक्ष के भाजपा प्रभारी की लागतर लताड़ से इस तरह के उलजलूल बयान सामने आ रहे हैं। प्रभारियों ने शक्त हिदायत दी है कि, पार्टी बेस आंदोलन करें, न कि रमन सिंह को पार्टी समझे, उसका असर यह है कि, वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कहते हैं 17 जून को प्रदेश में राजनीतिक भूचाल आने वाला है, आज 24 जून है? नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कहते हैं, कांग्रेसी विधायक हमारे संपर्क में है, कौन क्या कुछ अता पता नहीं? पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कहते हैं, गौधन न्याय योजना सबसे बड़ी दुर्घटना है, जबकि केंद्र सरकार, नीति आयोग तारीफ करती है।

भाजपाई सत्ता मोह में अंधे हो चुके हैं, रमन सिंह गुट से केंद्रीय नेतृत्व नाराज है अन्य गुट अपने भविष्य तलाशने को लेकर मनगढ़त बयान बाजी कर, विरासत में मिली सिद्धान्तों के अनुसार फुट डालने का असंभव प्रयास कर रहे हैं। ढाई साल का हिसाब लेने वाले भाजपाइयो को अपना पन्द्रह साल का हिसाब पहले देना चाहिए ,भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में 80 वादे भाजपा के झूठे है, भाजपाइयो 2003 में 12वीं पास युवाओं को 500 रू. बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था 15 साल में कितने युवाओं को मिला ? आउट सोर्सिंग से युवाओं के रोजगार को क्यों बेचा? ,2003 में प्रत्येक आदिवासी परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी का वादा और 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय देने का वादा भाजपा ने किया था क्यों नहीं दिये ?

2008 में कहा तक किसानों के उनके उपज का सही मूल्य किसानों का धान पूरा खरीदा जायेगा एवं उन्हे बेचने एवं भुगतान प्राप्ति हेतु सोसायटी एवं दफ्तर के चक्कर नही काटने पड़ेगे किसानों से किये वादे को पूरा क्यों नहीं किया ? – 2008 कहा था एक गांव एक प्रहरी योजना के अंतर्गत प्रत्येक गांव के यानि 20,000 गांव में एक युवक या युवती को राज्य सरकार प्रहरी बनाएगी।

यानि बीस हजार बेरोजगारों को रोजगार क्यों नहीं दिया गया? गोवध पर होगा पूर्ण प्रतिबंध- पशुधन का होगा संवर्धन, गौ वंश की रक्षा एवं इसकी नस्ल के सुधार के लिए उपबन्ध उपाय क्यों नहीं किया गया? भाजपा नेताओं के अनुदान प्राप्त गौशालाओं में निर्मम हुयी गौमाता की हत्या के लिये जिम्मेदार कौन? किसानों के धान पर राज्य सरकार की ओर से 270 रू. प्रति क्विंटल की दर से बोनस दिया जायेगा, क्यों नहीं दिया गया? भाजपा का काम केवल देशवासियो को भर्मित करना है, छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के कुशल प्रबंधन का नतीजा है कि करोना की स्थिति छत्तीसगढ़ में ढलान पर है।

Advertisements

You cannot copy content of this page