back to top

राजनांदगांव : भाजपा समर्पित चुनेश्वरी हरिशंकर देशमुख बनी ग्राम पंचायत फुलझर की दूसरी बार सरपंच…


राजनांदगांव। जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत फुलझर मे भाजपा समर्पित श्रीमती चुनेश्वरी हरिशंकर देशमुख दूसरी बार सरपंच निर्वाचित हुई। ग्राम पंचायत फुलझर में सरपंच प्रत्याशी के रूप में चार उम्मीदवार मैदान पर डटे थे जिसमें श्रीमती चुनेश्वरी हरिशंकर देशमुख ने सर्वाधिक वोट पाकर विजय श्री हासिल किया।

Advertisements


ग्रामीणों ने विजय रैली का जोरदार जोशीले अंदाज में डीजे बाजे के साथ सैकड़ो समर्थकों ने रैली में शामिल होकर अबीर गुलाल, पुष्पहार से सरपंच श्रीमती चुनेश्वरी हरिशंकर देशमुख का स्वागत किया।


सरपंच निर्वाचित होने पर श्रीमती चुनेश्वरी हरिशंकर साहू ने ग्राम फुलझर की मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत फुलझर के जनता ने जो मुझे स्नेह और विश्वास दिया है

उसे पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगी, गांव के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खड़ा रहूंगी यह जीत ग्राम पंचायत फुलझर के मतदाताओं की जीत है मेरे सभी कार्यकर्ताओं की जीत है उन्होंने कहा कि पुरी प्रतिबद्धता के साथ ग्राम पंचायत फुलझर के सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page