back to top

राजनांदगांव : मेजबान राजनांदगांव, और हॉकी बिलासपुर फायनल में अपनी जगह बनाई…

स्पोटर्स अकादमी रायपुर, हॉकी जगदलपुर तीसरे और चौथे स्थान के लिए भिडेंगें

Advertisements

अस्मिता हॉकी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता समापन समारोह एवं फाइनल मैच आज

राजनादगांव। स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया, हॉकी इंडिया व छत्तीसगढ हॉकी के तत्वधान में आयोजित की जा रही अस्मिता हॉकी राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के तहतअपरांह में खेले गए पहला सेमीफायनल मैच हॉकी मेजबान राजनांदगांव विरूद्ध स्पोटर्स अकादमी रायपुर के मध्य खेला गया मेजबान राजनांदगांव ने शुरूवाती समय से अपना दबाव बनाए रखा और मैच पहले ही मिनट से गोल दगने की शुरूवात कर ली मेजबान राजनांदगांव की ओर से नैना सोनकर ने 3 गोल टीम की कप्तान शीतल यादव ने 2 गोल दुबी रावत ने 4 गोल और गीतू मरकाम ने 1 गोल वही स्पोटर्स अकादमी रायपुर की ओर से नदिता शर्मा,शलोम लाल और अन्नु टण्डन ने 1-1 गोल किया था

आज का दुसरा सेमीफायनल मैच हॉकी बिलासपुर विरूद्ध हॉकी जगदलपुर के मध्य खेला गया जिसमें हॉकी बिलासपुर ने हॉकी जगदलपुर को रोमांचक मुकाबले मे 5-3 गोल से पराजिंत किया हॉकी बिलासपुर की ओर से टीम की कप्तान मधु सिदार ने 4 गोल और टिवंकल प्रजा ने 1 गोल किया वहीं हॉकी जगदलपुर की ओर से प्रतिमा मंडावी, नुतन सोरी, जिज्ञासा कश्यप ने 1-1 गोल किया था।

मैच के पूर्व उपस्थित आतिथियों ने मैदान के मध्य जा कर खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया आज के मैच में प्रमुख रूप से फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हॉकी, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा पार्षद, छेत्रीय पार्षद श्रीमती अर्पिता मोहन सिन्हा,जिला हॉकी के सचिव शिवनारायण धकेता, श्रीमती एकता अग्रहरि भाजपा नेत्री, सुमित भाटिया अध्यक्ष भाजपा उत्तर मण्डल,डॉ. विद्या विलास श्रीवास्तव, हेतल भोजणी मंत्री उत्तर मण्डल, प्रखर श्रीवास्तव अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा,

रोहित सिन्हा भाजपा युवा मोर्चा, अंकित देवांगन भाजपा युवा मोर्चा, अनुराज श्रीवास्तव,सुश्री ऑशा थॉमस, रणविजय प्रताप सिंह, भुषण सॉव, आशोक मेहरा, नीलमचंद जैन, भुषण सॉव,प्रिंस भाटिया, तीरथ गौस्वामी, सचिन खोब्रगढे, शकिल अहमद,शब्बीर सोलंकी (सब्बू),खुशाल यादव, अमिताभ मानिकपुरी, अभिनव मिश्रा, राजेश निर्मलकर, खेमराज सिन्हा, संतोष चोकान्द्रे ,अमित माथुर कृष्णा यादव, रूपेश जायसवाल सहित खेल प्रेमी जनता उपस्थित थे।

फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण
-अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही अस्मिता हॉकी लीग सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता जो कि दिनांक 21 फरवरी से आयोजित कि गई उसका फाइनल मैच व समापन समारोह आज 26 फरवरी को अपरांह 4 बजे श्री मधुसूदन यादव महापौर नगर पालिका निगम राजनांदगांव, श्री कोमल सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष भाजपा, श्री रमेश पटेल पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्सास,श्रीमती अर्पिता मोहन सिन्हा छेत्रीय पार्षद,ओलंपियन सुश्री रेणुका राजपूत श्री मृणाल चौबे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी की उपस्थिति में सम्पन्न होगा ।
जिसमे प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 60 हज़ार, तृतीय पुरस्कार 1लाख 20हज़ार रुपये सहित आकर्षित ट्रॉफी,मैडल और प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे

इस अवसर पर आयोजन समिति ने खेलप्रेमी जनता से अपेक्षा की है कि मैदान मेें उपस्थित होकर खिलाडियों का उत्सहावर्धन करें।

Advertisements

You cannot copy content of this page