back to top

राजनांदगांव : भूतपूर्व सैनिक महासभा ने आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान चलाया ,राखी का कलेक्शन कर सीमा मे तैनात जवानो को राखी पहुचाने में हुआ जुटा…

राजनांदगांव – रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देश की रक्षा के लिए सरहद मे तैनात जवान भाईयो के कलाई सूनी न रहे और बहनो की कमी महसूस न हो इसके लिए भूतपूर्व सैनिक महासभा ने आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान चला रहा है और विभिन्न जिलो मे पहुचकर राखी का कलेक्शन कर सीमा मे तैनात जवानो को राखी पहुचायेगी।

Advertisements

इसके लिए भूतपूर्व सैनिक महासभा ने ग्यारह लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह राखी सैनिक मुख्यालय मे राखी मे भेजने का लक्ष्य रखा है इसी तारतम्य मे राजनांदगांव शहर के पद्म श्री गोविन्दराम निर्मलकर,आडिटोरियम मे एक कार्यक्रम आयोजित कर 28 हजार से अधिक राखी भूतपूर्व सैनिको को सौपा है ।

यह राखी महिला संगठन , महिला स्व सहायता समूह आंगन बाडी केन्द्रो की महिलाओ सहित स्कूल की छात्राओ ने राखी भिजवाई है । इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक महासभा के अध्यक्ष एवं कारगिल युध्द मे शामिल मेजर हैदर प्रताप सिंह राणा और सुबेदार राजेश शर्मा का कहना है कि यह अभियान नही बल्कि अनुभव है जब हम सेना मे थे तो अधिक्तर त्योहार के समय परिवार से दूर रहते थे और घर की याद आती थी उस कमी को पूरा करने का बीडा भूतपूर्व सैनिक महासभा ने उढाया है और प्रदेश के विभिन्न जिलो से राखी एकत्र कर रक्षा बंधन पर्व के पूर्व सैनिक मुख्यालय पहुचाया जायेगा ।

उन्होने बताया कि इस अभियान के तहत ग्यारह लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह राखी देश के विभिन्न सेना मुख्यालय मे भेजने का लक्ष्य,रखा है भूतपूर्व सैनिको ने आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान के तहत 15 अगस्त से बिलासपूर से तिरंगायात्रा निकाला है और राखी एकत्र करने मे जुटा हुआ है ।यह तिरंगा यात्रा बिलासपूर राजनांदगांव नागपूर भोपाल जयपूर गुरुग्राम दिल्ली लुधियाना जलांधर पठानकोट होते हुए जम्मू उधमपूर पहुचकर समाप्त होगी ।

Advertisements

You cannot copy content of this page