back to top

राजनांदगांव : स्वतंत्रता दिवस पर विद्युत कंपनी मुख्यालय में मुख्य अभियंता टी.के. मेश्राम ने किया ध्वजारोहण…     

           

 राजनांदगांव, 16 अगस्त 2023 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के पार्रीनाला स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में 77 वां स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर राजनांदगावं क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री टी. के. मेश्राम द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। मुख्य अभियंता श्री मेश्राम द्वारा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कम्पनीज रायपुर के संदेश का वाचनकर उपस्थितजनों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

इस पावन अवसर पर उकृष्ठ कार्य करने वाले विद्युतकर्मी श्री शिरीष कुमार मिलिंद सहायक अभियंता, मोहला उपसंभाग, श्री सुनील कुमार नायक, परिचारक श्रेणी-एक (लाइन), एसटीएम संभाग, श्री हरिचन्द्र रंगारी, परिचारक श्रेणी-एक, डोंगरगांव उपसंभाग, श्री गौतम शील, परीक्षण सहायक श्रेणी-दो, पांडादाह वितरण केन्द्र, श्री राधेश्याम कंवर, लाईन सहायक श्रेणी-एक,

सहसपुर लोहारा उपसंभाग, श्री नरेन्द्र कुमार ध्रुव, कार्यालय सहायक श्रेणी-दो, सोमनी उपसंभाग एवं श्री राहुल कुमार ठाकुर, परिचारक लाइन, उपसंभाग खैरागढ़ को प्रशस्ति पत्र, चेक और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर अधीक्षण अभियंता श्री एस0 के0 शर्मा, कार्यपालन अभियंता, श्री एस.के. चन्द्राकर, श्री ए.डी. टण्डन, श्री बीरबल उइके, श्री आलोक दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

Advertisements

You cannot copy content of this page