back to top

राजनांदगांव : भूपेश बघेल चुनाव प्रसार के दौरान टोपी और मोजे पहनकर गुरुद्वारा में मत्था टेका…

राजनांदगांव – पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव संसदीय सीट के काग्रेस प्रत्यासी भूपेश बघेल का मुसीबत कम होने का नाम नही ले रही है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने चुनाव प्रसार के दौरान डोगरगढ के गुरुव्दारे मे टोपी लगाकर मत्था टेका है ।जिस पर बवाल हो रहा है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का टोपी पहनकर गुरुव्दारे मे मत्था टेकने पर छग सिक्ख काऊसिल ने विरोध जताया है ।और गुरुव्दारे के मर्यादा का अपमान बताया है ।

Advertisements

दरअसल राजनांदगांव संसदीय सीट के प्रत्यासी भूपेश बघेल सिर पर टोपी और पावो मे मोजे पहनकर गुरुव्दारा पहुचा है और मत्था टेका है ।इस दौरान उनके समर्थक डोगरगांव विधायक दलेश्वर साहू और जिला पंचायत सदस्य महृन्द्र यादव शामिल थे जिन्होने गुरुव्दारा प्रवेश करने और मत्था टेकने के दौरान किसी प्रकार से सिर को ढके हुए नही थे ।और मोजे पहने हुए थे ।इस पर छत्तीसगढ सिक्ख काऊसिल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिह छाबडा ने इस कृत्य को गुरुव्दारे का अपमान बताया है ।और इसकी भर्त्सना की है ।

इधर राजनांदगांव के रोजा ईफ्तार कार्यक्रम मे गोल बाजार मस्जिद पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मै खुद देखा हूँ कि दलेश्वर साहू सर पर गमछा रखे हुए थे । मुझे याद है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page